समस्तीपुर, जून 25 -- शाहपुर पटोरी। लखनऊ की एक कोचिंग संस्थान में दो दिन पूर्व हुई अगलगी की भीषण घटना में बड़ी संख्या में हुई छात्रों की मौत के बाद पटोरी में भी अग्निशमन विभाग सक्रिय हुआ। बुधवार को सहायक अनुमंडल अग्निशमन प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने अग्निक भीम कुमार, राहुल कुमार, चिरंजीवी कुमार, अग्निक चालक शत्रुघ्न कुमार के साथ पटोरी बाजार में संचालित कई कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि पटोरी में बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थानों का संचालन होता है। इनमें सिर्फ तीन कोचिंग संस्थाएं क्रमश: ब्राइट फ्यूचर कोचिंग संस्थान, सिनेमा चौक, आनंद बायोलॉजी क्लासेस एवं साइंस विजन के द्वारा ही फायर ऑडिट कराया गया है। यह भी पढ़ें- 100 में तीन कोचिंग ने कराया है फायर आॅडिट शेष सभी संस्थाएं फायर ऑडिट के बगैर ही संचालित हो रह...