मऊ, मार्च 11 -- मुहम्मदाबाद गोहना। संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 47वें क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में 100मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम स्थान प्रवीण यादव और छात्रा वर्ग में अमृता अव्वल रहीं। 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में रवि और छात्रा वर्ग में कविता ने बाजी मारी। गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में प्रथम स्थान नितेश राजभर ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के समारोहक डॉ.चंद्रकांत दत्त शुक्ल ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन किया और अन्त में अतिथियों सहित सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि के रुप में डा.कमलेश कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मधुबन मऊ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.रमेश कुमार, प्राचार्य रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बंगली-पिंजड़ा मऊ उपस्थित रहे। अध्यक्षता महाविद्...