मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में ओपन महिला एवं पुरुष दौड़ कराई गई, जिसमें विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों का विवरण निम्न प्रकार से है। इस दौरान महिला वर्ग में 100 मीटर में राधिका प्रथम स्थान, मोहिनी द्वितीय स्थान और आरुषि तृतीया स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में 100 मीटर में वंश राठी प्रथम स्थान, आकाश कुमार द्वितीय स्थान, बॉबी तृतीया स्थान पर रहा। उक्त दौड़ के साथ-साथ 25 जनवरी 2026 को मतदाता दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने के फल स्वरुप प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं पूनम विश्नोई उपक्रीड़ा अधिकारी द्वारा समस्त कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.