महोबा, मार्च 11 -- महोबा, संवाददाता। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर छाप छोड़ी। जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया गया। जिला स्टेडियम में मेरा युवा भारत अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। कबड्डी प्रतियोगिता में चरखारी और पनवाड़ी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पनवाड़ी विजेता बनी कप्तान नीरज को रहे चरखारी टीम के कप्तान सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की खो खो में पनवाड़ी टीम की कप्तान हर्षिता के शानदार खेल से टीम विजेता बनी। उपविजेता कबरई की टीम रही जिसकी कप्तान नीलम थी। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में ऋतिक ने बाजी मारी। दूसरा स्थान राहुल को मिला। यश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ रजनी के नाम रही। हर्षिता को दूसरा और अर्पिता को ...