बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- तेघड़ा। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रखंड की गौड़ा-दो पंचायत निवासी ज्योति को 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त होने के साथ ही प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। बेगूसराय में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी की कामयाबी पर तेघड़ावासियों में हर्ष देखा जा रहा है। पूर्व उपमुखिया गिरीश कुमार राय ने बताया कि पिछले वर्ष भी ज्योति एवं उसकी बहन प्रिया राज्य स्तर की प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रही थी। इस बार प्रिया को 200 मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बहनें कामल की एथलीट है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कबड्डी अंडर-17 बालक वर्ग में इंटर स्कूल नौलागढ़ की टीम बनी विजेता अगर सरकार प्रोत्साहित करे और उपय...