100 मिनट में पांच राज्यों में घूम रही साइबर ठगी की रकम
हल्द्वानी, मई 26 -- हल्द्वानी। साइबर ठग पीड़ितों को तो आसानी से चूना लगा ही रहे हैं अब पुलिस को छकाने के लिए हाईटेक चक्रव्यूह रच रहे हैं। साइबर पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़ितों के खातों से पैसा उड़ाते ही ठग इस रकम को तुरंत अलग-अलग राज्यों के म्यूल अकाउंट्स (किराए के फर्जी खातों) में ट्रांसफर कर रहे हैं। परतों के इस मकड़जाल के कारण पुलिस जब तक खातों को ट्रेस करती है, पैसा अगले कई राज्यों में पहुंच चुका होता है। जिस कारण पुलिस ठगों को नहीं पकड़ पाती। साइबर विशेषज्ञ एसआई बीएस कुशवाहा ने बताया कि देश में होने वाली ठगी की सर्वाधिक रकम पश्चिम बंगाल में एटीएम से निकाली जाती है। तकरीबन 100 मिनट में ही ठगी का पूरा खेल हो जाता है।
केस स्टडी 1: मुखानी के जज फॉर्म निवासी रिटायर्ड अधिकारी को ठगों ने 2024 में डिजिटल अरेस्ट किया। खुद को सीबीआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.