प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिला आयुष समिति शासी निकाय की बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह ने जिले में 100 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय और 25 बेड के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि जितने भी भवन किराए पर संचालित हो रहे हैं, उनके लिए जमीन का चिह्नांकन कर उपलब्ध कराई जाए सभी का निर्माण होगा।इस निर्देश के बाद किराए के भवनों में संचालित अस्पतालों का अपना भवन होना तय हो गया है। इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत होगी। क्योंकि अपने भवनों में सहूलियत भी होगी। यह भी पढ़ें- आयुर्वेर्दिक कॉलेज और अस्पताल शताब्दी समारोह का डाक टिकट जारी करने की तैयारी सीडीओ ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि पत्र तत्काल भेजें। साथ ही आयुष विभाग क...