गिरडीह, मई 30 -- गिरिडीह। गिरिडीह शहर के 100 बेघर और भूमिहीन परिवारों को नगर निगम बहुत जल्द पक्का मकान बनाकर देने की योजना पर काम शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम ने सदर अंचल से बेघरों को छतवाले मकान देने के लिए तीन एकड़ की खाली भूमि मांगी है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) टू अन्तर्गत-11 के तहत शहरी आवासविहिन परिवारों को किफायती दर पर घर बनाकर देना है। इस परियोजना में कम से कम 100 आवास बनना है, जिसके लिए करीब तीन एकड़ खाली भूमि की बेहद जरुरत है। निगम ने शहर के अंदर खाली भूमि देने का अनुरोध किया है। हालांकि इससे पहले निगम ने योजना के फेज वन के तहत जो भूमिहीनों के लिए 190 पक्का मकान बनाए है, वह शहर से दूर और ग्रामीण इलाके में है。

छह साल में भी निगम नहीं ढूंढ़ पाई 190 भूमिहीन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) फेज वन के तहत करहरबारी में...