ओटावा, जनवरी 25 -- US Canada Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इसके बाद, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका पर पलटवार किया। उन्होंने अमेरिकी धमकी से निपटने के लिए खास रणनीति बनाते हुए जनता से कनाडा में बने प्रोडक्ट्स को खरीदने की अपील की है। कनाडा का यह कदम इंटरनेशनल ट्रेड पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने के बजाय लोकल बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करने की ओर एक बदलाव का संकेत देता है। पीएम कार्नी ने दावा किया कनाडा की अर्थव्यवस्था फिलहाल विदेश से खतरे में है, और उन्होंने एक ऐसी रणनीति की वकालत की जिसमें देश खुद अपना सबसे अच्छा ग्राहक बने। कार्नी ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था विदेश से खतरे में है। कनाडाई लोगों ने एक विकल्प चुना है- जिस पर हम कंट्रोल कर सकते हैं, उस पर ध्यान केंद्रित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.