चित्रकूट, अगस्त 24 -- चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के हकीमपुर निवासाी 45 वर्षीय रामचंद्र प्रजापति खेत के पास स्थित करीब सौ फीट गहरे कुआं में अचानक गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही सरधुवा थाना पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल रेस्क्यू शुरु किया। प्रभारी निरीक्षक सरधुवा शिवआसरे ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम जरुरी राहत उपकरणों के साथ आई। कुएं की गहराई अधिक होने तथा अंदर अंधेरे की वजह से बचाव कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू के दौरान टीम के सदस्य रस्सी, सीढ़ी एवं अन्य उपकरणों की मदद से कुएं में उतरे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: 100 फीट गहरे कुआं में गिरे युवक को सुरक्षित निकाला सावधानी के साथ रामचंद्र प्रजापति को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सीएचसी राजापुर ले ज...