इटावा औरैया, जुलाई 20 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र लखना चकरनगर मार्ग पर सोमवार आयसर पंप के पास टकरुपुरा के निकट 700 बोरी चावल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया जबकि परिचालक के मामूली चोटे आयी। ट्रक चालक पंकज परिचालक विपुल दोनों निवासी ग्राम लालोरी, थाना ऊमरी जिला भिंड उत्तराखंड के केमरी क्षेत्र से 700 बोरी चावल लादकर पुणे जा रहे थे। रास्ते में आयसर पंप के पास टकरुपुरा के निकट अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक चालक पंकज गम्भीर रुप से घायल हो गया जबकि परिचालक के मामूली चोटे ...