100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव व टीकाकरण का लक्ष्य करें प्राप्त
जहानाबाद, सितम्बर 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों की सेवा, प्रसव, टीकाकरण, डेंगू नियंत्रण और बीमारी की निगरानी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कमजोर प्रदर्शन वाले आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर सुधार के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव और टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने को कहा। डेंगू के प्रत्येक मरीज की प्रतिदिन निगरानी और रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया। सभी स्वास्थ्य संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण कराने तथा आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- घर बैठे बनाएं आभा कार्ड, डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.