मुंगेर, जनवरी 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। साल के अंतिम दिन बुधवार को शहरवासियों व भक्तों का तांता काली पहाड़ी स्थित मां यमला काली मंदिर और श्री राधा-कृष्ण बलराम मंदिर परिसर में उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने साल भर अच्छे-बुरे व खट्टे-मीठे पलों को एक दूसरे के समक्ष साझा किया। वहीं मां यमला काली और राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती कार्यक्रम में शामिल हुए। भक्तों ने देवी-देवताओं से अपनी गलतियों की माफी मांगी और नए साल में सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। इधर, युवा-युवतियों ने काली पहाड़ी की ऊंची चोटी पर पिकनिक भी मनाया। खाने-पीने सहित मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौरतलब है कि लौहनगरी जमालपुर सौंदर्य और अस्था के प्रतीक के रूप में देश व विदेशों में प्रसिद्ध रहा है। आज साल की पहली किरण के साथ ही शहरवासियों के कदम काली पहाड़ी ओर बढ़ जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.