घाटशिला, अप्रैल 27 -- घाटशिला। बांकी पंचायत अंतर्गत लुपुंगडीह गांव में जलमीनार पिछले छह माह से खराब पड़ा है। सैकड़ों ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पूरे लुपुंगडीह में लगभग एक सौ परिवार रहते हैं। गांव में वैसे तो दो चापाकल हैं, लेकिन सही तरीके से एक ही काम करता है। लेकिन गर्मी के दिनों में जलस्रोत के नीचे चले जाने के कारण उससे कम पानी निकलता है। हमलोगों को इसी चापाकल पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके कारण सुबह के समय चापाकल पर महिला-पुरुषों की लंबी कतार लग जाती है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे जलमीनार पिछले छह माह से खराब है। उसका मोटर जल गया था। जलमीनार के खराब होने के कुछ ही दिन बाद दो युवक आया और अपने को पेयजल स्वच्छता विभाग का कर्मचारी कहकर मोटर ठीक करने के नाम पर खोलकर ले गया और आजतक नहीं लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.