100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 को लेकर 15 को कार्यशाला
पाकुड़, अप्रैल 14 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे प्रखंड मुख्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस अभियान के तहत 18 अप्रैल 2026 से प्रखंड के टीबी हाई रिस्क गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां घर-घर जाकर लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य समय रहते मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाया जा सके। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भागीदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.