लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का सफलता पूर्वक संचालन के लिए गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति ने वर्चुअल समीक्षा बैठक किया। 24 मार्च से चल रहे अभियान के तहत जिले में की जा रही गतिविधि का विस्तृत समीक्षा किया। डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि सदर अस्पताल के कमांड एंड कंट्रोल रूम में वर्चुअल समीक्षा बैठक में स्थानीय टीबी विभाग से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभियान के तहत कुल 39 वर्गों में उच्च जोखिम वाले संदिग्ध व्यक्तिय की पहचान कर स्क्रीनिंग किया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्ध मरीज का एक्स-रे एवं बलगम जांच भी सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि समय रहते टीबी के मरीज की पहचान हो सके। यह भी पढ़ें- सौ दिनों में 34.5 लाख लोगों की टीबी जांच होगी राज्य स्तर के अधिक...