बरेली, मार्च 25 -- विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टीबी मुक्त पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी अनिवार्य है। इस अभियान के तहत जिले की जोखिम वाली जनसंख्या, जैसे-80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, पूर्व टीबी मरीज, कुपोषित व्यक्ति और मधुमेह रोगियों की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षण मिलने पर मरीजों को नि:शुल्क दवा और पुष्टि न होने पर प्रिवेंटिव थेरेपी दी जाएगी। समारोह में वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित हुई ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया...