मैनपुरी, जनवरी 27 -- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फरवरी माह से जनपद में 100 दिवसीय टीबी अभियान शुरू किया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डा. रतनपाल सिंह सुमन ने पत्र जारी किया है। जिसको लेकर सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने जनपद के स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिससे जनपद को टीबी से मुक्त किया जा सके। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते वर्ष 2015 के सापेक्ष टीबी के मामलों में 17 प्रतिशत की कमी आई है। अभियान में शासन व समाज मिलकर टीबी उन्मूलन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान फरवरी माह से पूरे देश में चलाया जाएगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से टीबी जांच के लिए सैंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.