100 दिवसीय अभियान में प्रदेश के टॉप-5 में अलीगढ़
अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 100 दिवसीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान में अलीगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश के टॉप-5 जिलों में स्थान हासिल किया है। वर्चुअल समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को नई पहचान दी है। अभियान के दौरान जनपद में नामांकित 7,907 के सापेक्ष 5,099 लोगों के एक्स-रे किए गए, जो 64 प्रतिशत है। वहीं नाट परीक्षण में 3,265 के लक्ष्य के सापेक्ष 3,276 जांच कर 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता इस सफलता की बड़ी वजह रही। टीबी विजेता गतिविधियों के तहत 26 कार्यक्रम, माइकिंग के जरिए 41 जागरूकता अभियान और नगरीय निकाय (यूएलबी) सदस्यों के साथ 27 गतिविधियां आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- किशनगंज : टीबी उन्मूलन के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.