आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में चल रहे 100 दिन टीबी खोज अभियान में 200 टीबी के नए मरीज मिले हैं। अभियान के दौरान 120 संदिग्ध टीबी मरीजों का उनके घर पर एक्स-रे किया गया। टीबी विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों ने इस अभियान में 1.23 lakh लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए 100 दिवसीय जांच अभियान चला गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग की। इसके तहत टीबी के करीब दो सौ नए रोगी मिले। जिले में अब तक कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 4256 हो गई है। करीब दो हजार मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। अन्य का जनपद के मेडिकल कालेज, मंडलीय अस्ताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गांवों में जिन लोगों को टीबी रोग होने की आशंका थी उनकी स्क्रीनिंग की गई। जिला क्षय रो...