जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर । टीबी मुक्त भारत अभियान जनभागीदारी के तहत स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड जमशेदपुर प्लांट सीएसआर की मदद से पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ टीबी यूनिट के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपीनाथ माजली की उपस्थिति में 44 टीबी रोगियों के बीच पोषणहार किट का वितरण किया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू की उपस्थिति में 56 टीबी रोगियों के बीच पोषणहार किट का वितरण किया गया। जिसमें एचआर हेड दीपक कुमार सिंह और उप एचआर मैनेजर ओमप्रकाश कुमार सहित जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...