गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- - अभियान में हाई रिस्क लोगों, बुजुर्गों और स्लम इलाकों में स्क्रीनिंग की जाएगी गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिन का विशेष टीबी रोगी खोज अभियान रविवार (कल) से शुरू किया जाएगा। अभियान में हाई रिस्क ग्रुप के लोगों की समय रहते पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत चिन्हित स्थलों और मानकों के मुताबित टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन के अनुसार अभियान में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें टीबी का खतरा अधिक है। इसमें किडनी, लीवर, बीपी और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज, 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, शराब और धूम्रपान करने वाले लोग, कुपोषित व्यक्ति, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.