मोतिहारी, फरवरी 12 -- अरेराज, निसं। विजया एकादशी के दिन से शुरू होने वाली चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की संपूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में 100 की संख्या में दंडाधिकारी व सुरक्षाबल की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। सोमेश्वर नाथ मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए विभिन्न स्थलों पर ड्रॉप गेट बनाए गए है। एसडीओ अंजली शर्मा व डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि मेला ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को जिम्मेवारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। इतना ही नहीं जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं के साथ भी सभी अधिकारी शालीनता के साथ पेश आए ऐसा निर्देश दिया गया है। महामंडलेश्वर एवं सोमेश्वरपीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.