चम्पावत, जून 21 -- योगेश जोशी, चम्पावत। जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से 100 डेज टीबी अभियान के तहत डडा बिष्ट और कुलेठी गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविर में ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही टीबी के लक्षण, समय पर जांच, नियमित उपचार और सरकारी सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान सीएचओ कंचन जोशी, जिला कार्यक्रम समन्वयक अशोक जोशी, एक्स-रे तकनीशियन सुमित चंद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...