साहिबगंज, मई 5 -- साहिबगंज। जिला यक्ष्मा विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सौ दिन टीबी कैंपेनिंग अभियान के दौरान जिले में 27 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम चलाकर आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से जिले के संवेदनशील व उच्च जोखिम समूह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ऑन द स्पॉट हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से 4561 लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया गया। कार्यक्रम में 4710 लोगों की सहभागिता हुई । चेस्ट एक्स-रे के दौरान 586 लोगों का रिपोर्ट एबनॉर्मल मिला था। चेस्ट एक्स रे में एबनार्मल रिपोर्ट वाले लोगों का यक्ष्मा विभाग ने लैब में भेज उसका बलगम जांच करवाया। बलगम जांच में 27 लोगों की जांच रिपोर्ट में टीबी पॉजिटिव है। इस अभियान का उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.