किशनगंज, मई 7 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले में बहुप्रतीक्षित बहादुरगंज-किशनगंज फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन परियोजना में बाधा बने करीब 100 घरों और दुकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। मुआवजा मिलने के बावजूद जमीन खाली नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। 1117 करोड़ की लागत वाली यह सड़क सीमांचल की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक और मोहरमारी इलाके में बुलडोजर चलाकर करीब 100 घरों और दुकानों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि संबंधित लोगों को पहले ही जमीन और मकान का मुआवजा दिया जा चुका था, इसके बावजूद वे जगह खाली नहीं कर रहे थे, जिससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। क...