नई दिल्ली, मई 28 -- क्यू लाइन बायोटेक के शेयर शुक्रवार 29 मई को बाजार में लिस्ट होंगे। लिस्टिंग से ठीक पहले अगर क्यू लाइन बायोटेक के शेयरों के ग्रे मार्केट प्रीमियम(GMP) को देखें तो वह 125 रुपये पर चल रहा है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम क्यू लाइन बायोटेक के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। यानी, निवेशकों को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर बंपर फायदा हो सकता है। क्यू लाइन बायोटेक का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 मई को खुला था और यह 25 मई तक ओपन रहा। 343 रुपये शेयर का दाम, 125 रुपये चल रहा GMPक्यू लाइन बायोटेक लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 343 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 125 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो क्यू लाइन बायोटेक के शेयर 468 रु...