100 गज मकान का नाम न किया तो बेटे-बहू ने मां को मार डाला, चुपचाप शव का किया दाह संस्कार
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- हरदुआगंज (अलीगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के अलीगढ़ में 100 गज के मकान के लिए एक मां को अपनी ही औलाद ने मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि मकान बहू के नाम न करने पर बेटे, बहू और बहू के मायके वालों ने मिलकर मां गुड्डी देवी को पीटा और हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए अगले ही दिन सुबह शव को चुपचाप ले जाकर दाह संस्कार भी कर दिया। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की इसका खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बुलंदशहर के पहासू निवासी कुमकुम पत्नी शैलेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उनकी मां गुड्डी देवी, पिता जगमोहन और दो विवाहित भाई गजेंद्र व अवधेश हैं। हरदुआगंज के मोहल्ला भीमनगर में मां गुड्डी देवी के नाम 100 वर्ग गज में मकान बना है। बड़ा भाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.