कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला देखने को मिला। बिधनू में 100 की स्पीड में भाग रहा स्कार्पियो चालक स्कूटी में टक्कर मारकर भाग निकला। स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई जबकि उनका पारिवारिक चचेरा भाई घायल हो गया। भाग रहे कार चालक ने दो अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। इसमें स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जबकि हादसे में घायल स्कूटी सवार दूसरे युवक का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिधनू के रमईपुर गांव निवासी 18 वर्षीय फरहान आलिम की पढ़ाई कर रहे थे। परिवार में मां फरीदा, मौलाना उस्मान और मो. लुकमान हैं। भतीजे सद्दाम ने बताया कि मंगलवार को फरहान रोजे से थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह पारिवारिक चचेरे भाई आतिफ के साथ स्कूटी से दूध लेने जा रहे थे। रास्ते में तेजीपुरवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.