चंदौली, अप्रैल 24 -- कमालपुर। क्षेत्र के इनायतपुर गांव में लगा 100केवीए के लगे ट्रांसफार्मर को अवर अभियंता दाल चन्द ने बगैर सूचना दिए 63 केवीए का लगा दिया गया। डेढ़ साल पहले कमालपुर चौकी के पास लगा टांसफार्मर क्षमता वृद्धि हुई तो उस समय इनायतपुर का भी 63 केवीए से 100 केवीए का हुआ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अवर अभियंता उपभोक्ताओं को परेशान करते रहते है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराकर मामले की जांच कराने की मांग की है। चेताया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे बिजली विभाग का किया विरोध यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंका तो जेई एसडीओ पर होगी कार्यवाही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.