100 की जगह 101 थी स्पीड. और यमुना एक्सप्रेसवे पर कट गया 2000 का चालान, कार मालिक ने शेयर किया दर्द
ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 13 -- देशभर में ट्रैफिक नियमों को सख्त करने के लिए हाईटेक कैमरों और ऑटोमेटिक स्पीड गन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर तय सीमा से सिर्फ 1 किलोमीटर प्रति घंटा ज्यादा स्पीड पर गाड़ी चलाने के वजह से एक शख्स का 2000 रुपये का चालान जारी कर दिया गया। शख्स ने इस बात को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद यूजर्स के बीच स्पीड लिमिट, ऑटोमैटिक ट्रैफिक एनफोर्समेंट और एआई-आधारित कैमरों की सटीकता को लेकर बहस छिड़ गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब अनुजीत शिवम नाम के शख्स ने चालान का स्क्रीनशॉट अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। इसमें उन्होंने सवाल किया कि 100 किलोमीटर प्रति घंटा की तय सीमा के मुकाबले 101 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गाड़ी पर 2000 रुपये का चालान कैसे जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.