झांसी, अप्रैल 3 -- साहब, लड़का..दो रोटी नहीं दे पा रहा है। वह अंग्रेज बन गया है। जुल्म ढा रहा है। यह दर्द 100 साल की अम्मा का है। शुक्रवार को वह प्रेमनगर थाने तो पहुंची तो इंसानियत और बेहद भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने उन्हें बैठाया। डॉक्टरी चेकअप कराया। चाय-बिस्कुट खिलाया और फिर समस्या सुनी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली करीब 100 वर्ष की गुलों अम्मा अपने बेटे से परेशान होकर थाने पहुंचीं। अम्मा ने बताया कि उनका बेटा शहजाद उन्हें घर से निकाल चुका है। जिससे वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं। थाने पहुंचते समय अम्मा की हालत बेहद खराब थी। वह भूखी थीं। उन्हें चक्कर आ रहे थे। ऐसे में मिशन शक्ति की पुलिस दीदियों और प्रभारी निरीक्षक तुलसी राम पाण्डेय ने तुरंत उनकी मदद की। उन्हें बैठाकर चाय-बिस्किट खिलाए गए। पानी पिलाया गया और डॉक्टर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.