झांसी, मई 2 -- झांसी। नवाबाद क्षेत्र में बुधवार को पकड़े गए 100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे में फरार भाजपा नेता को पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा। सर्विलांस से मिली लोकेशन के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष व सहकारिता बैंक निदेशक को पकड़कर झांसी लाई। भाजपा नेता की गिरफ्तारी से राजनीति गलियारों में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर नवाबाद पुलिस ने सखी के हनुमान मंदिर स्थित एक पॉश कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। 100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर तिलयानी बजरिया के शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी के विजय बाधवा व नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक मोंटू भसीन गिरफ्तार, 10 साल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.