झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। पुलिस द्वारा का सट्टा माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में बुधवार को ऑनलाइन करीब 100 करोड़ रुपए के अवैध सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी टक्कर को मारकर माफियों ने भागने का प्रयास किया। जिसमें एसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस ने तीन सट्टा माफियाओं को धर-दबोचा। उनके पास से भारी मात्रा में नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सट्टे से अहम कागजात बरामद किए हैं। नबाबाद थाना पुलिस बुधवार को गश्त पर थी। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर सखी के हनुमान स्थित एक पॉश कॉलोनी में दबिश दी। टीम को देख यहां भगदड़ मच गई। इसी बीच एक कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, जिसमें सरकारी वाह...