गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर ने गुरुग्राम में विकास के नाम पर 100 करोड़ रुपये खर्च करने के सरकार के दावों पर कड़े सवाल उठाए हैं। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इतनी भारी-भरकम रकम खर्च होने के बावजूद शहर की गिनती आज दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में हो रही है। लोग 100 करोड़ के फ्लैट खरीदकर भी केवल प्रदूषण और बीमारियां झेलने को मजबूर हैं। राज बब्बर ने कहा कि हर मानसून में जलभराव से शहर की हालत बदतर हो जाती है। हल्की बारिश में ही पूरा शहर जाम हो जाता है, जबकि मुंबई में चार महीने की बारिश के बावजूद जनजीवन नहीं रुकता। उन्होंने सुझाव दिया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मेवात तक एक नहर बनाई जानी चाहिए। उन्होंने ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.