100 करोड़ की लागत से बनेगा रामकथा म्यूजियम, जानिए क्या-क्या होगा खास
संवाददाता, जुलाई 12 -- Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के तीसरे दिन रविवार को समिति चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने दो दिवसीय बैठक की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक दो चरणों में संपन्न हुई और इसमें राम कथा संग्रहालय के कई महत्वपूर्ण विषयों को अंतिम रूप से तय कर दिया गया है। राम कथा संग्रहालय के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। इसके साथ संग्रहालय में भगवान श्रीराम के वनगमन से जुड़ी देश की प्रमुख नदियों को प्रदर्शित करने का निर्णय भी लिया गया। इसकी शुरुआत सरयू नदी से होगी और समापन गुप्तार घाट पर केंद्रित होगा। तीसरे दिन की बैठक सर्किट हाउस में हुई। इस दौरान निर्माण एजेंसियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी उनसे भेंट की और भावी हालात पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- राम मंदिर का CEO कैसा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.