100 करोड़ की फर्जी कंपनी प्रकरण में जांच तेज, सीओ कैंट करेंगी पड़ताल
गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी पंचर दुकानदार राज प्रजापति के नाम पर कथित रूप से फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाने के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। सोमवार को पीड़ित राज प्रजापति एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ से मिले। एसएसपी ने सीओ कैंट आभा सिंह को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज प्रजापति का आरोप है कि वर्ष 2024 में बहन की शादी के लिए 30 हजार रुपये के लोन की जरूरत थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने लोन दिलाने का भरोसा देकर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि कई कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। बाद में इन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.