कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। कानपुर एयरपोर्ट पर अब पांच और विमान के खड़े होने की व्यवस्था होगी। 100 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट विस्तार करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके तहत पांच हैंगर और बढ़ेंगे। इसका मतलब एयरपोर्ट विस्तार के बाद वहां पर एक साथ आठ फ्लाइटें खड़ी हो सकेंगी। इसके चालू होते ही कानपुर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस हो जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गुजारिश पर ही एयरपोर्ट विस्तार का खाका तैयार हुआ था। हवाई अड्डा सलाहकार समिति के चेयरमैन और सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पिछली बैठक में एयरपोर्ट विस्तार की प्रगति जानी थी, तब बताया गया था कि 100 एकड़ जमीन की जरूरत है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि इसके साथ ही एयरपोर्ट के पास का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.