बागेश्वर, फरवरी 10 -- बागेश्वर। आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं के मन से परीक्षा का भय दूर करने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए बागेश्वर जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल की गई है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में जिले के 100 वरिष्ठ अधिकारी अब "गुरु" की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 100 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी 11 फरवरी को जिले के राजकीय विद्यालयों में जाकर बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें प्रेरणादायक सुझाव देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.