मेरठ, मार्च 10 -- श्री श्याम बालाजी मित्र मंडल ने 14 मार्च को होने वाले 100वें भव्य श्री श्याम संकीर्तन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को जिमखाना मैदान में भूमि पूजन किया गया। बाबा श्याम का कोलकाता के फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। तिजारा (राजस्थान) से गौरव दत्त और बुलंदशहर से कीर्ति कौशिक अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। भाजपा महानगर मंत्री विवेक वाजपेई ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम की तैयारियों का शुभारंभ कराया। इस दौरान अंकुर प्रजापति, राजीव गोयल, कपिल तोमर, दीपक अग्रवाल, सुधीर चौहान, रवींद्र कौशिक, आयुष, तुषार, लक्की, संजीव प्रधान, ओम कुमार त्यागी, सचिन हिमांशु, संदीप, मनोज गुप्ता, संदीप रेवड़ी, अपार मेहरा, तरुण वर्मा और संजय शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.