10.8 लीटर शराब के साथ पटना की महिला गिरफ्तार
बक्सर, जून 5 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना की पुलिस ने यूपी के भरौली से शराब लेकर पटना जा रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 11 लीटर शराब बरामद की गई। टाउन थाना की पुलिस ने बताया कि बीते गुरुवार की रात सूचना मिली कि एक महिला यूपी के भरौली से शराब लेकर आ रही है और ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ जाने वाली है। ज्योति चौक से आगे बढ़ते ही एक महिला पिट्ठू बैग लिए नजर आई। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पूजा कुमारी (23) पिता स्व मुन्नीलाल निवासी जक्कनपुर थाना गर्दनीबाग जिला पटना बताया। उसके बैग से 10.80 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह यूपी से शराब लेकर पटना जाती है और वहीं छिप-छिपाकर बेच देती है। (बक्सर से मनोज सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.