जमशेदपुर, जनवरी 7 -- शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल, साकची की नई स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन सोमवार को किया गया। रेल विकास निगम लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत तैयार इस भवन में 50 क्लास रूम बनाए गए हैं, जिस पर कुल 10 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत आई है। भवन का उद्घाटन रामकृष्ण बेलूर मठ और रामकृष्ण मिशन हावड़ा संघ के अध्यक्ष परम पूजनीय स्वामी गौतमानंदजी महाराज ने किया। स्वामी गौतमानंदजी महाराज का स्वागत फूलों की वर्षा, शंख ध्वनि, एनसीसी कैडेट्स और बैंड के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद और मां शारदा देवी की पूजा-अर्चना व आरती की, जिसके बाद नई इमारत का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर मां शारदा देवी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मां गंगा और राजा भगीरथ की कथा पर आधारित नाटक तथा मां शारदा देवी के जीवन और महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.