10.50 लाख रुपए के नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस ने पांच पांच सौ रुपये के 21 सौ नकली नोट बरामद किया है। पुलिस ने सोनीपत में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बीटेक डिग्री धारी युवक भी शामिल है। डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि डीयूआई के इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोटों के कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस को सूचना मिली कि 30 सितंबर को इस गिरोह के सदस्य प्रशांत विहार इलाके में जापानी पार्क के पास आने वाले हैं। इसके बाद एसीपी अजमेर सिंह की देखरेख में गठित टीम ने पुष्कर, गोसाईं राज और साहिल खर्ब को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से नकली नोट भी बरामद किया गया। इनकी निशानदेही पर सोमवार को चुरु से नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। नरेंद्र की सूचना पर सोनीपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.