औरैया, जुलाई 13 -- अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहार थाना पुलिस ने दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 516 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, एक आईफोन और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद कर सीज कर दिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 1:50 बजे थाना सहार पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पटना नहर पुल से ग्राम मझपुरवा की ओर लगभग 100 कदम की दूरी पर दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : एसएसबी व सुखानी थाना की संयुक्त कार्रवाई, 326 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार तलाशी के दौरान उनके पास से 10 किलो 516 ग्राम गांजा बरामद ह...