सीतामढ़ी, मार्च 18 -- 10.460 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार सोनबरसा। एसएसबी 51वीं बटालियन सोनबरसा कैंप के जवानों ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 10.460 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे एसएसबी की 51वीं बटालियन सोनबरसा टीम गश्ती पर थी। इसी दौरान खुफिया सूचना मिली कि नेपाल से भारत की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सीमा के पास बीपी नंबर-323/2 के नजदीक घेराबंदी कर जांच शुरू की। जिसमें एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल से 10.460 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही एक लाल रंग की हीरो डीलक्स बाइक और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किय...