वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स वाराणसी यूनिट ने गुरुवार को रवींद्रपुरी से 10.45 लाख के हाइड्रोपोनिक वीड गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 145 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों पर लंका थाने में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर के रुस्तमपुर (रामगढ़ताल) के शिवपुरी न्यू कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह, भेलूपुर की कैवल्यधाम कॉलोनी के वासू केडिया हैं। इनके पास से दो मोबाइल फोन, 3,300 रुपये नगद बरामद किये गए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गोरखपुर के एक व्यक्ति से सस्ते दाम में माल लेकर आते हैं। वासू केडिया के साथ मिलकर वाराणसी में उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अधिक मूल्य पर बेचा जाता है। इससे जो मुनाफा होता है, उसे अपने शौक पूरे करते हैं। गिरफ्तारी करने वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.