जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- ऑपरेशन मुस्कान के तहत जहानाबाद पुलिस को मिली सफलता गुम मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे पर लौटी खुशी इस वर्ष अब तक 463 मोबाइल फोन बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर वैसे मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशियां लौटायी जिनके मोबाइल फोन या तो गुम हो गए थे या छीन लिए गए थे या फिर उसकी चोरी कर ली गई थी। ऐसी हीं घटनाओं से संबंधित 52 मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी शनिवार को जहानाबाद समाहरणालय स्थित पुलिस ऑफिस में एसपी कोटा किरण कुमार ने वास्तविक धारकों के बीच बरामद मोबाइल फोन को लौटाया। बताया गया है कि बरामद कर लौटाये गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 10 लाख 40 हजार रुपये है। खबर के अनुसार जहानाबाद जिले के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल गुम होने या चोरी होने की घटनाओं से संबंधित माम...