गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम वार्ड 01 महादेव झारखण्डी, वार्ड 02 बाबा राघवदास नगर और वार्ड 03 रानीडीहा में 10.36 करोड़ रुपये से कॉलोनियों और गलियों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण कराएगा। इन योजनाओं के तहत महादेवपुरम कॉलोनी, गोरक्षनगर, जागृतिनगर, बाबा राघव दास नगर, स्नेह सिटी कॉलोनी, खारोबार और रानीडीहा सहित कई क्षेत्रों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण होगा। इन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वार्ड 01 में महादेवपुरम कॉलोनी में पिच रोड से किशुन के मकान होते हुए खड़ंजा तक 46.47 लाख रुपये से 250 मीटर लम्बाई में और महादेव झारखंडी क्षेत्र में गोरक्षनगर की विभिन्न गलियों में 02.03 करोड़ रुपये से 1150 मीटर लबी सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण किया जाएगा।बाबा राघवदास नगर में ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.