हरिद्वार, मई 23 -- नगर कोतवाली पुलिस ने 10.32 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से डिजिटल तराजू और स्मैक की पुड़िया बनाने के लिए रखे गए कागज भी मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। शुक्रवार रात पुलिस टीम हिल बाईपास रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध युवक दिखा, जो पुलिस को देखते ही पीछे मुड़कर तेजी से जाने लगा। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ, डिजिटल तराजू और 22 कागज के टुकड़े बरामद हुए। यह भी पढ़ें- 4.75 ग्राम स्मैक संग युवक दबोचा जांच में बरामद पदार्थ स्मैक निकला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज कुमार निवासी ग्राम बनकटवा, जिला बेतिया बिहार हाल निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला हरिद्वार बताया। वह स्मैक खड़खड़ी सुखी नदी के...