सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। पन्नूगंज थाना पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के परसौटी गांव से 5.10 किलोग्राम गांजा केसाथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी कार में गांजा रखकर कहीं बेंचने की फिराक में जा रहा था।पन्नूगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार की परसौटी गांव के पास रात में गश्त कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन तेजी से मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने कुछ दूर आगे घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान एक सफेद-लाल रंग के प्लास्टिक के बोरे में 05 पैकेट बरामद हुए। जांच एवं भौतिक सत्यापन के दौरान बरामद पदार्थ गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन 10 किलो 250 ग्राम था। पुलिस ने वाहन चालक राज प...